थाना में जनता दरबार आयोजित, अंचल निरीक्षक ने की परिवाद की सुनवाई
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बिहार सरकार के द्वारा ग्रामीण इलाकों में बढ़ती भूमी संबधी विवादों के निपटारे के लिए घोषित जनता दरबार का असर ग्रामीण इलाकों के लोगों में दिख रहा है।हर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में फरियादियों की उमड़ी भीड़ फरियाद की आस में पहुंच रही है। सारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा की अनुपस्थिति में अंचल निरीक्षक मो सैफ्फुलाह रहमानी और जमादार रामचंद्र मांझी नेतृत्व में मशरक थाना पर जनता दरबार आयोजित कर पांच मामले में सुनवाई कर निष्पादन किया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक मो सैफ्फुलाह रहमानी, प्रधान लिपिक महेश राम, कर्मचारी महेंद्र राम उपस्थित रहे। जनता दरबार में पहले से 12 मामले लंबित थें और 3 नए मामले आए । जिसमें से पुराने में 4 मामले का निष्पादन किया गया।वही नये मामलों में एक का निष्पादन कर दिया गया,साथ ही सभी पेंडिंग में विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत किया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक मो सैफ्फुलाह रहमानी ने बताया कि वर्षों से चल रहें जमीनी विवाद में कागजी जांच-पड़ताल कर निष्पक्ष तरीके से निष्पादन किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग