कोरोना लॉकडाउन में मिठाई की दुकान बंद कर सब्जी बेच रहे है दुकानदार
अमनौर(सारण)। कोरोना लॉकडाउन से व्यवसायियों पर असर दिखने लगा है। कई मिठाई दुकानदार अब सब्जी का व्यवसाय करने लगे है। अमनौर बाजार के कई मिठाई दुकानदार अब सब्जी का दुकान चलाने लगे है। व्यवसायियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन द्वारा सब्जी, राशन, दुध एवं दवा की ही दुकाने खोलने की अनुमति है। ऐसी स्थिति में रोजगार चलाने के लिए मिठाई की दुकान बंद कर सब्जी की दुकान संचालित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छोटे छोटे पनहेरी,चाय दुकान, छोला-चाट की दुकान, लोहारी दुकान, भुजा दुकान जिनका जीविका इसी व्यवसाय पर ही निर्भर है। व्यवसायियों की माने तो लॉक डाउन का समय बढ़ने का जैसे ही कोई बात उन्हें कहता है, मानो उनके ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ती है। ऐसे में छोटे-छोटे व्यवसायी अब सरकारी फरमानों के अनुरूप ही व्यवसाय करने लगे है। ताकि परिवार का भरण-पोषणकर सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग