एस एच-90 पर दो हाईवा टेलर और एक ट्रक की कोहरे में आपस में भिड़ंत, एक चालक घायल

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव के पास सोमवार की सुबह घने कोहरे में दो हाईवा टेलर और ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें एक हाईवा टेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर घटना की सूचना पर पहुची थाना पुलिस जमादार ने दल बल के साथ तीनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। और घायल चालक को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल चालक की पहचान उतर प्रदेश राज्य के जालौन जिला के समसीर थाना क्षेत्र के कटौरा गांव निवासी एम सिंह के 50 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर सिंह के रूप में हुई। वही और ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गए। मामले में घायल हाईवा टेलर चालक ने बताया कि वह गोपालगंज की तरफ जा रहा था वही बगल से ओवरटेक कर रहें ट्रक को सामने से आ रही हाइवा टेलर ने टक्कर मार गढ़े में पलट गई जिसमें तीनों दो हाइवे टेलर यूपी-53 ईटी 1295 व यूपी-77 टी 8840और ट्रक बीआर-06 जी 5905 गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस जमादार विवेकानंद त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ पहुंच गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया और दुर्घटना से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे हटवाया और जाम एस एच-90 पर आवागमन चालू कराया।वही थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग