कांग्रेस के बिहार प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत
अमित सिंह/संजय पांंडेय
एकमा/दाउदपुर (सारण)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व बिहार प्रभारी भक्त चरण दास व बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदनमोहन झा का सिवान से छपरा जाने के क्रम में सोमवार को एकमा में कांग्रेसियों द्वारा फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी श्री दास ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान व गरीबोंं के अहित में कार्य कर रही है। उन्होंने तीन कृषि बिल की आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। स्वागत करने वालों में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शिव बालक सिंह, एकमा प्रखंड अध्यक्ष श्रीकिशुन सिंह उर्फ सुग्रीम सिंह, उपाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह, बाबूजान अंसारी, जसिन साईं, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग