गोढना स्टेडियम में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में छपरा ने पुछड़ी को हराया
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के गोढ़ना खेल स्टेडियम में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में छपरा ने पुछड़ी को हराकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि हाई कोर्ट अधिवक्ता रितुराज सिंह और जिला पार्षद पुष्पा सिंह का आयोजकों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।आगत अतिथियों ने फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत करायी।खेल में टांस छपरा ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुछड़ी की टीम ने 16 ओवर के मैच में 7 विकेट गंवाकर 167 रनों का लक्ष्य रखा।वही जबाबी पारी खेलते हुए छपरा ने 13 ओवर में 4 विकेट गंवाकर फाइनल मैच पर अपना कब्जा जमा लिया।मैन ऑफ द सिरीज़ ऐजाज को और मैन ऑफ द मैच रौशन सिंह को दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि हाईकोर्ट अधिवक्ता रितुराज सिंह ने कहा कि खेल मानव जीवन के स्वस्थ जीवन की शुरुआत हैं। मौके पर संयोजक मो सैफ खां समेत दर्जनों युवक मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग