रामपुर के आईटीआई के छात्रों ने किया प्रदर्शन
नगरा (सारण)। ऑल इंडिया आईटीआई स्टूडेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में विभाग द्वारा समय से एडमिट कार्ड जारी नही करने एवं परीक्षा केंद्र काफी दूर बनाये जाने के कारण परीक्षा से वंचित छात्रों ने आरके सिंह आईटीआई रामपुर मढ़ौरा के परिसर में मंगलवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया, कहा कि हम अपने भविष्य को बर्बाद नही होने देंगे। छात्रों ने बताया कि 2 फरवरी को हीं सुबह 10 बजे से उनकी ऑनलाइन परीक्षा होनी थी। परीक्षा केंद्र यहां से 80 किलोमीटर दूर बना दिया गया। वही 1 फरवरी की देर रात एडमिट कार्ड नेट पर जारी किया गया है। जिसकी जानकारी अचानक आज जिस दिन परीक्षा होनी है हुई। ऐसी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सम्भव न था। जिसके कारण अधिकांश छात्रों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। छात्रों ने मांग की है कि ऑनलाइन परीक्षा की तिथि दुबारा निर्धारित की जाय, एडमिट कार्ड कम से कम 4-5 दिन पहले जारी की जाय और परीक्षार्थियों की सुविधा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र 20 किलोमीटर के अंदर बनाया जाय। आईटीआई रामपुर के संस्थापक आरके सिंह ने भी छात्रों की मांग का समर्थन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग