बनियापुर में पैक्स चुनाव के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पैक्स चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन कराह पंचायत से दो प्रत्याशियों ने नामांकन काराया। अंतिम दिन अलका ओझा और बीरेंद्र सिंह ने नामांकन काराया। इसके पूर्व भूसाव पंचायत से चार तथा कराह पंचायत से एक प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। सोमवार को भूसाव पंचायत में दो महिला रेखा देवी और मीणा देवी तथा दो पुरुष प्रत्याशी सियाराम कुंवर और अर्जुन कुंवर ने नमांकन कराया है। वहीं कराह पंचायत में तुफैल खान ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। कराह तथा भूसाव पंचायत में अध्यक्ष पद सहित 11 कार्यकारणी सदस्यों के लिए भी चुनाव होने हैं। वहीं सुरौधा पंचायत में 4 सदस्यों का चुनाव होना है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राप्त नमांकन पत्रों की स्क्रूटनी आगामी 3 व 4 फरवरी को किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग