शहीद जगदेव बाबू की जयंती मनी
मांझी/दाउदपुर (सारण)। शहीद जगदेव बाबू समाजिक व्यवस्था परिवर्तन के नायक थे। लोगों में जागृति आएगी तभी बेहतर व खुशहाल समाज का निर्माण होगा। सदियों से चली आ रही भेद-भाव पूर्ण व्यवस्था समाप्त होगी तभी दलितों शोषितों व वंचितों को समाज में सम्मान के साथ जीने का हक मिलेगा। किसान हो या मजदूर जब सबके घर खुशहाली और चेहरे पर मुस्कान होगी तब जाकर शहीद जगदेव प्रसाद का सपना साकार होगा। उक्त बातें कोहड़ा बाजार स्थित स्मारक पर माल्यार्पण के बाद शहीद जगदेव बाबू की 99वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रालोसपा के प्रदेश महासचिव व सारण जिला के प्रभारी दिनेश कुमार कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीन नए कृषि कानून किसी भी तरह किसानों के हित मे नही है। रालोसपा उन काले कानून का विरोध करती है। इस मौके पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में नए कृषि कानून की प्रतियों को आग के हवाले किया गया। कार्यक्रम को स्मारक समिति के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, काशी नाथ सिंह, हसनैन अली, शिवदयाल प्रसाद, राम सरीखन सिंह, डॉ दिलीप प्रसाद आदि ने संबोधित किया। संचालन स्मारक समिति के सचिव व रालोसपा नेता ओम प्रकाश कुशवाहा ने किया। मौके पर राज कुमार राय, अजय शंकर प्रसाद, मंजय कुमार सिंह, भोला राम, अच्छेलाल प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, अजय वर्मा, बिट्टू शर्मा, राजेश प्रसाद, गुड्डु कुमार, आत्मा राम सहित अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग