10 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में थाना पुलिस ने छापेमारी करतें हुए 10 लीटर देशी शराब के साथ एक और शराब के नशें में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।वही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों व्यक्ति का मेडिकल चेकअप कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। पहले मामले में जजौली गांव में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में दल बल के साथ छापेमारी करतें हुएं जजौली गांव में धर्मेंद्र राम पिता-संतलाल राम को 10 लीटर अवैध शराब बिक्री के लिए रखें अवस्था में बरामद किया।वही जमादार ओम प्रकाश यादव ने गश्ती दल के साथ धवरी गोपाल गांव में शराब के नशें में धर्मेंद्र साह पिता राम लाल साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति अवैध शराब बेचने और मारपीट के मामले में पहले से ही दो कांडों में अभियुक्त हैं। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों व्यक्ति को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग