पैक्स चुनाव हेतु मांझी में हुए नामांकन
मांझी/दाउदपुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय पर बी डब्लू ओ अरविंद कुमार और बीएओ पंकज कुमार की उपस्थिति में चार पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी नामांकन हुआ। प्रथम एवं दूसरे दिन मिलाकर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल बीस लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी ने दी। बता दें कि मांझी पश्चिमी, जैतपुर, मटियार व बरेजा पंचायत में पैक्स चुनाव होने हैं। जिसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया का आज दूसरा और अंतिम दिन था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग