शराब तस्करी: एनसीबी की टीम ने की शहर में छापेमारी दो गिरफ्तार
- आरा के कोई लोग गांजा जप्त होने के बाद छपरा में भी हुई कार्यवाही
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मंगलवार को एमसीबी की टीम ने शहर में सघन छापेमारी कर गांजा की तस्करी में दो युवकों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्तों में दहियावां का रहने वाला एक युवक शामिल है। वहीं एक अभियुक्त बोकारो का रहने वाला बताया जाता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्त के नाम की पुष्टि नहीं की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा के कोईलवर की सकड़ी से पुलिस ने लाखों का गांजा बरामद किया। यह गांजा ओडिशा से छपरा लाया जा रहा था। इसी क्रम में कोईलवर में इसे एमसीबी की टीम ने जप्त किया गया। निस्के बाद कोईलवर में गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर की निशानदेही पर छपरा में भी एनसीबी की टीम ने छापेमारी की इस दौरान शहर के भगवान बाजार स्थित एक होटल में भी छापेमारी हुई। जहां से ट्रक के मालिक को गिरफ्तार किया गया जो बोकारो का रहने वाला है। वहीं एनसीबी ने दहियावां शिया मस्जिद के समीप भी छापेमारी कर एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि एनसीपी की टीम दोनों अभियुक्तों को अपने साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु पटना लेती गई पुलिस इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग