प्रखंड के दो केन्द्रों पर चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन अभी तक किसी का निष्कासन नहीं
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के मात्र दो केन्द्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट 2021 परीक्षा के तीसरे दिन भी बिना किसी छात्र के निष्कासन के शांतिपूर्ण ढ़ंग से समपन्न् हो गया। जहां नगरा के बीवीराम उच्च विद्यालय पर तीसरे दिन प्रथम पाली में संचालित हई रसायणशास्त्र की परीक्षा में कुल 700 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में संचालित हो रहे कला संकाय के अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 89 परीक्षार्थियों में से 2 अनुपस्थित रहे। वहीं बात करें खैरा पंचायत स्थित राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की तो प्रथम पाली में कुल 711 परीक्षार्थियों में से 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में है 78 परीक्षार्थियों में से सभी उपस्थित रहें। उक्त बातों की जानकारी नगरा परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्रा वही राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी मेराज आलम के द्वारा बताया गया की नगरा प्रखण्ड के दो केन्द्रों से अभी तक किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ है परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग