घने कुहासे की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटी, चालक और सहचालक सुरक्षित
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। घने कुहासे की वजह से बुधवार की अहले सुबह दस चक्का ट्रक अनियंत्रित हो गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि चालक और सहचालक बाल-बाल बच गए, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। घटना एनएच 331 से सटे पैगम्बरपुर-सिवान पथ पर बरैठा गांव के समीप की बताई जाती है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक बालू लादकर पैगम्बरपुर की तरफ से जनता बाजार की तरफ विक्री के लिये जा रही थी।तभी घने कोहरे की वजह से विजबिलिटी काफी कम होने को लेकर चालक अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते ट्रक सड़क के किनारे खड्डे में पलट गई।मालूम हो कि बिगत एक सप्ताह से सुबह में घने कोहरे की वजह से सड़क पर यातायात के दौरान वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जहाँ हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग