गंगा नदी के समीप अज्ञात युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
छपरा(सारण)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपूरा गांव के सामने गंगा नदी किनारे दियारा इलाके से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव के मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा पहचान में जुट गई है। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सका है। उसके मौत के कारणों का भी अब तक पता नहीं चला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने तथा शव की पहचान होने पर मौत की गुत्थी सुलझाए जाने की संभावना व्यक्त की है। बरामद शव को देखने से अनुमान लगाया गया है कि उसकी मौत चार-पांच दिन पहले हुई है।लेकिन मौत कैसे हुई है। यह अभी रहस्य बना हुआ है और पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शव पूरी तरह डीकंपोज हो गया था। जिससे पोस्टमार्टम के पहले मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में चौकीदार के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग