ग्रामीणों ने गौपूजा का किया आयोजन, गाय को माता मान कर सेवा करने की दिलाई गई शपथ
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गौ रक्षा तथा गाय को माता मान कर सेवा करने की शपथ के साथ ही सुहई में ग्रामीणों ने विशाल गौपूजा का आयोजन किया। गौपूजा के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के पशुपालक अपनी गाय के साथ शिव मंदीर परिसर में पहुंचे थे।पशुपालकों ने पूजा शुरू होने के पूर्व अपने गाय को स्नान करा लाल चुंदरी ओढ़ा मंदीर परिसर में लाये। फिर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना के बाद गाय को सिंदुर और रोली लगा उसे मीठा प्रसाद खिलाया गया। गाय को प्रसाद खिलाने के बाद पशुपालकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। मंदीर परिसर में काफी संख्या में सजे संवरें गाय की आवक तथा गाय के प्रति ग्रामीणों की श्रद्धा तथा पूजन विधान को देखने के लिए लोग भी काफी संख्या में इकट्ठे हुये थे। मालूम हो कि बिगत दस वर्षों से तीन फरवरी को सोहईं सहीत आसपास के दर्जनों गांवों में गौदिवस मनाया मनाया जाता है स्थानीय धर्मनाथ प्रसाद सोनी सहीत सभी ग्रामीण गौपूजन,गौसेवा तथा गौरक्षा को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगो को जागरूक करने में भी जूटे हैं। गौपूजन की शुरूआत स्थानीय धर्मनाथ प्रसाद सोनी ने किया था।श्री सोनी ने बताया कि जिस तरह मां की दुग्ध हमें स्वस्थ्य प्रदान करता है, उसी प्रकार गाय का दुग्ध भी हमें बल व बुद्धि प्रदान करती है। इसलिए गौ भी हमारी मां की तरह ही है। गौ पूजन तथा गौरक्षा के प्रति लोगो में जागरूकता आवश्यकता है। पूजा में गांव के सभी वर्गों के पशुपालक उपस्थित थे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि