विश्वम्भरपुर पंचायत में निजी जमीन पर सोलिंग के काम मे हुई विवाद
नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर पंचायत के वार्ड नम्बर चार में 20 वर्षो से कच्ची रास्ता का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है इस रास्ता पर सोलिंग बुधवार को शुरू हुई तो पुनः दो गुट उलझ गये और काम रुक गई प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच सौ मीटर निजी जमीन है जो कच्ची रास्ता है जिस पर वर्ष 2001 में मुखिया द्वारा रास्ता बनाने की कोशिश की लेकिन बात नही बनी पुनः वर्ष 2006 में नाला बनाने का प्रयास किया गया जमीन के मालिक ने रोक लगा दी इसी तरह 2011 में भी सोलिंग कराने की शुरुआत हुई फिर जमीन मालिक ने रोक लगा दी पुनः मुखिया विधा देवी ने 2021 में इस पर सोलिंग प्रारम्भ करायी तो कुछ ही दूरी बनी की दो गुट आपस मे उलझ गये और काम रुक गई मामला यह है कि वर्ष 2001 से 2021 तक जो इस रास्ते बनाने का सिलसिला है वह राजनीति प्रेरित है निजी जमीन पर सरकारी राशि किस तरह खर्च हो रही है इतनी दिनों से हो रही झंझट पर प्रशासनिक अधिकारी मौन क्यों है फिलवक्त मामला आधी सोलिंग के बात पुनः अटक गई वही मुखिया विधा देवी से पूछे जाने पर बताया कि कार्य हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग