विजेता टीम के कप्तान को एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन द्वारा दिया गया विजयी कप
संजीव शर्मा की रिर्पोट। रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखंड के माड़ीपुर कला उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में खेले गए स्वतंत्रता सेनानी पण्डित हरिहर शुक्ला मेमोरियल बॉलीबॉल के फाइनल मैच में इनई की टीम को हराकर मझनपुरा की टीम ने खिताबी जीत हासिल की। पांच सेटों में खेले गए मैच में मझनपुरा की टीम ने तीन सेट जितने में सफल रहा। विजेता टीम के कप्तान आलोक कुमार सिंह को एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन तथा उप विजेता टीम को विजयी कप प्रदान कर कहा की हम सभी को खेल-खेल में आपसी भाईचारा को कायम करते हुए अपने मुकाम को हासिल करना है। खेलने के लिए कई विभिन्न शारीरिक खेल हैं और वॉलीबॉल उनमें से एक है। वॉलीबॉल एक महान खेल है जो बहुत सारी ऊर्जा और मज़े से भरा हुआ है। हम नियमित रुप से खेलने के लाभ और महत्व को कभी भी अनदेखा नहीं कर सकते हैं। खेल एक व्यक्ति को अच्छी भावना प्रदान करता है और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। खेल ही ऐसी चीज् है जो मांसिक ही नहीं मनुष्य को शारिरीक रूप से भी मजबूत करती है। वहीं इनई के कप्तान रंजन कुमार सिंह को राजद नेत्री प्रतिमा कुशवाहा ने शील्ड से सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने खेल को सामाजिक समरसता का पर्याय बताया।पुरस्कार वितरण समारोह को प्रो सुधीर प्रताप सिंह अरुण सिंह । सरपंच। विनय यादव मनोज कुमार सिंह श्याम बिहारी शुक्ला मकेश्वर सिंह टी एन सिंह तथा लालबाबु शुक्ला आदि ने सम्बोधित किया। आयोजक मनीष कुमार सिंह तथा उद्धव यादव ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मंच संचालन जुबैर अहमद ने किया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि