इंटर की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी को इंडिका ने मारी ठोकर से मौत, ग्रामीणों ने चालक को पिटाई कर पुलिस को सौंपा
गड़खा(सारण)। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा के अलोनी में गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित इंडिका कार ने छपरा राजपूत इंटर कॉलेज में इंंटर की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार एक परीक्षार्थी जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दरियापुर के धनौती गांव निवासी गौतम पंडित के पुत्र बिट्टू कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बिट्टू परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, परंतु जैसे ही गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी के समीप पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार की अनियंत्रित इंडिका कार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने सीएचसी गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इंडिका चालक को पकड़ लिया एवं एवं धुनाई शुरू कर दी घटना की सूचना मिलने पर गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने हिरासत में ले लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग