शौच करने गयी युवती की पोखरे में डूबने से हुई मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मनिकपुरा पंचायत के बनाफर गांव में शौच को गयी एक युवती की पोखरे में डूबने मौत हो गयी।जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि स्थानीय केदार राय की 20 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी शौच के लिए लिए गयी थी। तभी पोखरे में पांव फिसलने से डूब गई। जहां आसपास के लोगों के शोर मचाने पर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सूचना पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना में पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह ने पहुंच कर आर्थिक सहायता कर सीओ से आपदा राशि देने की की मांग की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग