25 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बनियापुर पुलिस ने सरेया गांव से 25 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक टीवीएस मोपेट भी बरामद किया गया। पकड़े गए कारोबारी गांव का ही शंकर साह तथा अखिलेश साह बताए जाते हैं। दोनो कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया जाता है कि गांव में ही कारोबारी महुआ मीठा देशी शराब बेच रहे थे जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को आते देख दोनो कारोबारी भागने लगे जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग