किसान बिल के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओ ने की रोड जाम
नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। दिघवारा भेल्दी के डेरनी बाजार चौक पर किसान बिल के विरोध में भाकपा की अंचल इकाई कमिटी के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने सड़क जाम कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वही किसान विरोधी केन्द्र सरकार के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान बिल वापस लो और पूंजीपतियों की यह सरकार देश को बेचने का कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री के तुगलकी कानून से देश भर के किसान पीस रहे है वही पूरे डेरनी बाजार पर प्रतिवाद मार्च किया गया इस मौके पर डॉ के एन सिंह, ब्रिज बिहारी सिंह, किशोरी प्रसन्न राय, शिवजी दास, विश्वनाथ राय, लक्ष्मी साह, रघुबीर मांझी, राम जी राय तथा पुनीत राम सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग