कर्मचारी महासंघ कार्यालय में शोक सभा की आयोजन
दरभंगा। आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा द्वारा लहरियासराय अवस्थित महासंघ कार्यालय में लक्ष्मण झा, पूर्व प्रखंड मंत्री, चिकित्सा संघ, दरभंगा सदर एवं कर्मचारी महासंघ के सक्रिय कार्यकर्ता के निधन की सूचना पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि उनके परिवार जनों को इस सदमा को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री फुल कुमार झा ने कहा कि स्वर्गीय झा कर्मठता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए कर्मचारी संगठन को संबल प्रदान किया। वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर दरभंगा में प्रधान लिपिक के पद पर रहते हुए सभी चिकित्सा कर्मियों को साथ लेकर चलते थे। इस अवसर पर उनके साथ संगठन में काम करने वाले चिकित्सा संघ के पूर्व कर्मचारी नेता नंद कुमार झा, राज नारायण झा, गंगा प्रसाद झा सहित कर्मचारी महासंघ के दर्जनों पदधारको ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के नेता साथी अरविंद कुमार राय, दयानाथ चौधरी, फकीरा पासवान, तारा कांत पाठक, गोपाल नारायण झा, राजदेव यादव, रितेश कुमार, मोहम्मद मोबीन खान, शंभू नाथ झा, अशोक कुमार झा आदि कर्मचारी नेताओं ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।


More Stories
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
हथियार के बल पर पके हुए मक्के खेत से जबरदस्ती काट कर ले जा रहा था मना करने दी जान से मारने की धमकी