छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य जांच सहित निःशुल्क मिली दवा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपुर डीह के प्रांगण में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्धघाटन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवदेश सिंह व डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया इस अवसर पर वर्ग एक से लेकर बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभो छात्र व छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत निःशुल्क होम्योपैथी व आयुर्वेदिक दवा दी गई इस मौके पर प्रधानाध्यपिका नीलम कुमारी, स्वस्थ्यकर्मी नरेश प्रसाद, अंजनी शर्मा, माधुरी देवी, सुशील कुमार, मिरत्युञ्जय गिरी तथा तूफान सिंह सहित अन्य उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग