किरासन तेल की कालाबाजारी करने की शिकायत एसडीओ से
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के सहो सराय गाँव के सोनू कुमार ज्ञानती देवी सहित कुमार उमेश सिंह अजय ठाकुर,अवधेश सिंह,पूनम देवी विनोद सिंह राजनाथ राम समेत 2 दर्जन उपभोक्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत किया हैं।जिसमें कहाकि डीलर राजननन्द सिंह बाजितपुर पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार हैं, 30 जनवरी को डीलर द्वारा किराशन तेल बेचते हुए गाँव वालों ने देखा और खरीदने वाले ग्राहक को पकड़ा।उसने अपने जुल्म को स्वीकार कर कहाकि डीलर के पास से तेल ला रहा हूं।6 फरवरी को प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी मुन्ना कुमार को सूचना दिया गया।जिसमें उन्होंने घटना स्थल पर आ जांच किया। मामले को सही पाया।उपभोक्ताओं को हर महीने किराशन तेल नही मिल रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग