राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विभिन्न सडक हादसे में दो लोगो की हुई मौत 

विभिन्न सडक हादसे में दो लोगो की हुई मौत 

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र में दो अगल अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।पहली घटना गड़खा-चिरांद मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत इलाज के दौरान  सदर अस्पताल में हो गई। मृतक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी उमेश भगत के 17 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न कुमार बताया गया है। बताया जाता है की वह युवक बाइक से गांव लौट रहा था।इसी बीच गड़खा-चिरांद मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।वही दूसरी तरफ छपरा-मुज्जफरपुर एनएच 722 पर  महम्मदा ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है की मृतक गाँव  निवासी ज्ञानचंद प्रसाद के 28 वर्षीय  पुत्र मुकेश  कुमार है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक के परिजनो द्वारा खबर लिखे जाने तक गड़खा थाने मे प्राथमिकी दर्ज नही सका है।