हरे राम हरे कृष्ण मंत्र से भक्तमय हुआ माहौल,सीतामढ़ी से आई कीर्तन मंडली ने मोहा मन
स्वामी महाराज की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के पँचभिडिया में 24 घंटे के आयोजित अखंड अष्टयाम हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र से टहलटोला, जिल्काबाद, जिगना,मीनापुर समेत आसपास के माहौल भक्तिमय हो गया। सीतामढ़ी जिला से आए महिला व पुरूष कलाकारों ने फिल्मों गीतों पर हरे राम हरे कृष्ण गा कर उपस्थित श्रद्धालुओं व ग्रामीणों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। सन्त श्रीधर दास जी महाराज ने कहाकि कलयुग में प्रभु का का नाम ही भवसागर से मुक्ति का मार्ग है।राम और कृष्ण का अवतार जनमानस सहित समस्त प्राणियों के लिए हुए था। इस भौतिकवाद (नश्वर) दुनिया में ईश्वर के बिना सबकुछ मिथ्या हैं।उनके नाम से ही जीव का कल्याण सम्भव हैं। राधेश्याम प्रसाद चंदेश्वर प्रसाद अशोक यादव मनोज यादव संतोष यादव अखिलेश यादव दिनेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुर्णाहुति जागरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि