राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पार्टी की सफलता में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: नंदकिशोर यादव

पार्टी की सफलता में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: नंदकिशोर यादव

संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र के पानापुर प्रखंड में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को बिहार विधानसभा के प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है उसमें कुशल नेतृत्व के साथ-साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं निष्ठा भी शामिल है और निश्चित रूप से पार्टी की सफलता में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

आगे उन्होंने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद देश में आमूलचूल परिवर्तन हुए है एवं 30 वर्षों के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार के कुशल नेतृत्व का परिणाम ही है कि देश की बहुत सारी जटिल समस्याएं समाधान हो गई एवं आज आप देख सकते हैं कि कोरोना महामारी के दौर में हमारा देश स्वयं की रक्षा करने के साथ-साथ पड़ोसी देशों सहित कई देशों के लिए जीवन रेखा साबित हो रहा है। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पार्टी के स्थानीय विधायक एवं बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया उसके बाद श्री यादव को फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित करने के बाद स्थानीय विधायक श्री सिंह की अध्यक्षता में सुबह में शुरू हुए पांचवें सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री यादव ने “2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं भाजपा एवं हमारा दायित्व” विषय को विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

वही छठे सत्र में पार्टी के पानापुर मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने “विचार परिवार” विषय रखते हुए समान विचार वाले संगठनों से समन्वय के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया। सातवें और अंतिम सत्र में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी के जिला महामंत्री शांतनु कुमार सिंह ने पंचायती राज चुनाव एवं एफ पी ओ की कार्य संरचना के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इस विषय को सभी प्रशिक्षुओं के समक्ष रखा एवं आगामी पंचायत चुनाव के विषय में पार्टी की रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। ज्ञातव्य हो कि मंगलवार को तीन सत्रों के प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया 7 सत्रों में संपन्न होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के 4 सत्र का प्रशिक्षण सोमवार को ही हो चुका था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सातों सत्र पूर्ण होने के बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर के समापन के मौके पर पुर्व मंडल अध्यक्ष रामग्यास चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा,  अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री सुरेंद्र पंडित, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के संयोजक नरेश रावत, प्रखंड उपाध्यक्ष पवन सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय किशोर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।