पानापुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन के सभागार में सोमवार से भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा चलाए जा रहे मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया ।मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह भाजपा के वरीय नेता नंदकिशोर यादव ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता ही उसकी रीढ़ होते हैं ।कार्यकर्ताओ की बदौलत ही आज भाजपा शिखर पर है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी द्वारा 2014 से किये गए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगो को अवगत कराएं ।इससे पहले तरैया विधायक जनक सिंह ने पूर्व मंत्री को अंगवस्त्र से सम्मानित किया ।इस प्रशिक्षण शिविर को तरैया विधायक जनक सिंह ,जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह ,जिला प्रवक्ता मनोज गिरी , प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,विजय प्रकाश तिवारी ,रामज्ञास चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग