मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से सामान सड़क पर बिखरा
दाउदपुर/मांझी (सारण)। छपरा- सीवान मुख्यमार्ग पर दाउदपुर टीवीएस बाइक एजेंसी के समीप तेल लोडेड चारपहिया पलट गया। जिसमें लाखों रुपये मूल्य का सरसो तेल व रिफाइन का डब्बा सड़क पर फट कर बह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा से एक मैजिक माल वाहक वाहन छपरा से तेल लाद कर एकमा जा रहा था। तभी ओवर लोडिंग होने व तेज रफ्तार के कारण चालक अपना संतुलन खो दिया। जिसके बाद मैजिक वाहन सड़क पर पलट गया। घटना में उस पर सवार चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि उसे चोटें आई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन को उठाया। उसके बाद में नष्ट तेल के बचे शेष पैकिंग तेल को दूसरे वाहन पर लोडकर एकमा भेजवाया गया। वहीं पुलिस ने चालक से पूछताछ करने के छोड़ दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग