शादी में दिए गए कर्ज के रुपये मांगने पर महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शादी में कर्ज के रूप में दिए गए रुपये मांगने के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी अमित ठाकुर की पत्नी उषा देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें कहा गया है कि अपने बगल के राकेश ठाकुर को शादी में 45 हजार रुपये दी थी। उसी पैसा को मांगने के लिए जब उनके घर गई तो शिवलाल ठाकुर, लीलावती देवी, चांदनी कुमारी, रूबी कुमारी एवं राहुल कुमार ने मारपीट कर मुझे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट कर हाथ की उंगली तोड़ दिया, तथा उसी दौरान गले से सोने की सिकड़ी नोच लिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग