शराबी पति को पत्नी ने भेजवाया जेल
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने पति को जेल भेजवाया दिया। इस संबंध में पीड़िता उक्त गांव निवासी कन्हैया सहनी की पत्नी पूनम देवी ने अपने शराबी पति के खिलाफ तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे पति कन्हैया सहनी हमेशा शराब के नशे में रहते हैं। गत रात्रि वे शराब के नशे में घर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब मैं गाली देने से उन्हें मना की तो मुझसे मारपीट लगे एवं घर का सामान तोड़-फोड़ करने लगे। सुमन देवी हमेशा मेरी पति को बहला फुसला कर अपने साथ रखती है और सीखा कर घर में मारपीट करवाती हैं। मेरा खाना-खोराकी भी बंद कर दिए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कन्हैया सहनी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग