छपरा : कोरोना लॉकडाउन के बीच महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म
पटना। लाॅकडाउन के बीच नर्सिंग होम में चार बच्चों के एक साथ रोने की आवाज ने मां समेत वहां मौजूद सभी को चौंका दिया। रविवार को जब पटना के एक अस्पताल में एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया तो ये पूरे अस्पताल के लिए हैरान कर देने वाली खबर थी जानकारी के अनुसार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ. रहमान ने बताया कि दो दिन पहले महिला नर्सिंग होम आई थी। यह मेरे इलाज में नहीं थी। छपरा की महिला व उसके चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। महिला को दो बेटी पहले से है। उसका पति सउदी में रहता है। कहा- करीब 20 साल की प्रैक्टिस में पहली बार ऐसा मैंने देखा है। इससे पहले एक महिला का ऑपरेशन किया था। उसने तीन बच्चों को जन्म दिया था।
छपरा की है महिला
पटना के ही राजा बाजार समनपुरा के शकूर काॅलाेनी स्थित शफा नर्सिंग हाेम में छपरा की एक महिला ने चार बच्चाें काे जन्म दिया। इन बच्चाें का वजन एक किलाे से करीब डेढ़ किलाे के बीच है। इनमें दाे बेटा और दाे बेटियां हैं। स्त्री राेग विशेषज्ञ डाॅ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने करीब आधा घंटा तक ऑपरेशन करने के बाद चाराें बच्चाें काे निकाला।
सउदी में फंसा है पति
बच्चों का सफल प्रसव कराने वाली डाॅ. रहमान ने बताया कि दाे दिन पहले महिला नर्सिंग हाेम आई थी। महिला मरीज मेरे इलाज में नहीं थी लेकिन उनका सफल प्रसव मैंने करवाया। छपरा की महिला और उसके चाराें बच्चे स्वस्थ हैं। महिला काे दाे बेटियां पहले से ही हैं। उसका पति सउदी में रहता है। महिला का प्रसव कराने वाली लेडी डॉक्टर ने कहा कि मैं करीब 20 साल से इस पेशे में हूं लेकिन प्रैक्टिस में पहली बार किसी महिला का ऑपरेशन कर चार बच्चाें काे निकाली हूं।
सफल रहा आपरेशन
इससे पहले मैंने एक महिला का ऑपरेशन कर तीन बच्चे निकाले थे। बच्चों को जन्म देने वाली माता का कहना है कि अंतिम समय में काफी परेशानी झेलनी पड़ी वहीं लॉकडाउन की वजह से भी कुछ परेशानियां सामने आईं लेकिन अंततः सब बढ़िया हो गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी