पानापुर के सतजोड़ा पंचायत की सड़कों का सेनिटाइज का काम हुआ शुरू
पानापुर(सारण)। प्रखंड के सतजोड़ा पंचायत की सड़कों का सेंटलाइज का काम शुरू हो गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के उद्देश्य से पंचायत से गुजरने वाली सभी सड़को पर दवा का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने पंचायत के लोगों से इस विपदा की घड़ी में सावधानी बरतने की अपील किया। कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन करें एवं अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने इस कार्य मे लगे कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया। इस मौके पर सरपंच सुदामा शर्मा , वार्ड सदस्य सहित छिड़काव कर्मी उपस्थित थे। बता दें कि सरकार के निर्देश के आलोक में पंचम वित आयोग की राशि खर्च कर कोरोना से निपटने के लिए सड़कों सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग