जलालपुर से लेकर कोपा तक ट्रकों की जाम की समस्या से हलकान रहे यात्री से आम राहगीर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर(सारण)। शाहपुर-बसडिला रोड में जलालपुर से लेकर कोपा तक ट्रकों की जाम की समस्या से ग्रामीण हलकान है। जाम की समस्या सुबह से लेकर रात तक रह रही हैं।जाम स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।बालू लदी ट्रकों के बेतरतीब ढंग से चलाने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।स्थानीय लोगों के मुताबिक नगरा तथा छपरा की ओर से सीवान तथा बलिया जाने वाली ट्रकों को जिला प्रशासन ने शहर में इंट्री करने से रोक दिया गया है।इसी कारण से सभी ट्रकें इसी रास्ते से छपरा-सीवान रोड तक पहुंच रहे हैं।हसुलाही से लेकर अनवल तक सड़क से सटे ही कई घर है।जिसके कारण अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है।सबसे ज्यादा परेशानी ओवरलोडेड ट्रकों के कारण हो रही है।सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन