25 बिजली बिल बकाएदारों की सप्लाई काटी
छपरा (सारण)। बिजली बिल के बकाया वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध शुक्रवार को कनीय अभियंता गौतम कुमार के नेतृत्व में परसागढ में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एकमा प्रखंड के परसागढ निवासी महादेव महतो, जितेंद्र महतो, हरिशंकर प्रसाद रस्तोगी, भिखारी साह, शंभू प्रसाद, गणेश साह, मनोज कुमार, मुकेश साहनी सहित 25 बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं का लाइनमैन व मानव बल के सहयोग से कनेक्शन का विच्छेदन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय बिजली विभाग के फ्रेंचाइजी बच्चा यादव भी मौजूद रहे।
श्री कुमार ने बताया कि बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के विद्युत विच्छेदन हेतु यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे बचने के लिए उपभोक्ता अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करें।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन