देशी कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
जलालपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जुरन छपरा गांव स्थित चंवर में अपराध की योजना बना रहे अपराधिकयों को पुलिस ने छापेमारी एक युवक को गिरफ्तार कर किया है। वहीं एक अन्य युवक भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी कटा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस को यह सफलता गश्ती के दौरान मिली। गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष असद्दुल इस्लाम ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक चंवर में बैठकर अपराध की योजना बना रहे है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त सूचना को आधार बनाकर घटना स्थल पर पहुंच छापेमारी करते हुए एक युवक को दबोच लिया। हांलाकि एक अन्य युवक किसुनपुर टोला निवासी 18 वर्षीय अनूप साह पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने मे सफल हो गया। गिरफ्तार किये गये युवक की पहचान किसुनपुर टोला निवासी नरेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार सिंह के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक एक ही गांव के है, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली थी। छापेमारी दल में पुअनि संजय कुमार भी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग