अखंड अष्टयाम व रामायण पाठ का आयोजन
दाउदपुर (सारण)। मांझी प्रखंड के जैतपुर पंचायत क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित इच्छानाथ बाबा शिव मंदिर में जगत कल्याण के उद्देश्य से शनिवार को विधिवत 24 घण्टे का अखंड अष्टयाम व रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। राम नाम के संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर समेत आस पड़ोस का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। ग्रामीण अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इच्छानाथ बाबा शिव मंदिर प्रांगण में हनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर अखंड अष्टयाम व रामायण पाठ का आयोजन समस्त ग्रामवासियों व भक्तजनों के सहयोग से किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन