यूपी के द्वाबा विधायक ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान
छपरा (सारण)। सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के द्वाबा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की जिद सारण जिले के वरीय पदाधिकारियों की परेशानी का सबब बन गयी है। अपने अड़ियल रवैये के लिए चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओवरलोड वाहनों के परिचालन के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। विधायक के बढ़ते दबाव के बाद उप्र के वरीय पदाधिकारियों ने मांझी के जयप्रभा सेतु होकर जाने वाले भारी वाहनों के ओवरलोडिंग के खिलाफ जोरदार अभियान चला रखा है। इस वजह से ओवरलोड चलने वाले सैकड़ों ट्रक शुक्रवार से ही पकड़े जाने के भय से बिहार की सीमा में फंसे पड़े हैं। ट्रक संचालकों का कहना है कि बिहार में वे महफूज हैं उत्तर प्रदेश शासन के बदले रुख से अचानक उनकी परेशानी बढ़ गई हैं। फंसे पड़े ट्रकों के संचालक सस्ते दामों पर बालू बेंचा जा रहा है। इतनी बड़ी अफरा तफरी के बावजूद सारण जिला प्रशासन ओवरलोडेड ट्रकों के मामले में कोई ठोस कारवाई नही कर रहा है। प्रशासन के इस रवैये से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास