दरवाजे पर पानी गिराने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भलुआ भिखारी गांव में दरवाजे पर पानी गिराने के विवाद में एक महिला को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़ित महिला उक्त गांव निवासी रामजीत राय की पत्नी समिता देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे ससुर काफी वृद्ध हो चुके हैं, वही अपना पैर-हाथ दरवाजे पर धोए हुए थे। जिस कारण द्वार पर पानी गिर गया था उसी बात को लेकर रामायण राय, मानती देवी, पूनम कुमारी, किरण कुमारी, पप्पू कुमार, बिक्की कुमार आये और गाली गलौज करने लगें। विरोध करने पर मुझे लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग