टी-20 टूर्नामेंट के कप पर मंझोपुर की टीम ने जमाया कब्जा
तरैया (सारण)। प्रखंड के मंझोपुर स्थित क्रीड़ा मैदान में शनिवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया जिसमें मनोरंजक मुकाबला में जीत दर्ज कर मंझोपुर की टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए पचरौड़ की टीम 14 ओवर में 130 रन बनाई। जवाबी पारी खेलते हुए मंझोपुर की टीम 12 वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को भट्टगाई पंचायत के मुखिया विजेंद्र माझी तथा नारायणपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य नागेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से कप प्रदान किया। वही मैन ऑफ द सीरीज शैलेंद्र कुमार को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुखिया विजेंद्र मांझी, बीडीसी सदस्य नागेंद्र प्रसाद, कमलेश राम, वीरेंद्र कुमार राम, राणा सिंह, ओम प्रकाश राम, गुरु वचन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग