ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनरअप का खिताब
नई दिल्ली, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह ने भले ही वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब न जीता हो लेकिन उन्होंने अपनी कहानी से कई लोगों का दिल तो जरूर जीत लिया है। जी हां, फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रहीं मान्या सिंह एक आॅटो चालक की बेटी हैं जिन्होंने अपनी इस खास जीत से अपने माता-पिता का सर गर्व से और भी उंचा कर दिया है। कई सालों की कड़ी मेहनत का ही फल है जिसने मान्या को आज अपने मजिंल तक पहुंचने में कामयाबी दिलाई है। मिस इंडिया की रनरअप मान्या सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट this is my story शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की जर्नी लिखी है। उनकी इस पोस्ट के जरिए आप भी काफी प्रेरित होंगे। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पैदा हुई मान्या सिंह ने पोस्ट पर लिखा है कि वह कितने कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ीं, कैसे उन्होंने खाली पेट रहकर अपनी रातें बिताई। मान्या ने अपनी जर्नी को शेयर करते हुए यह भी बताया कि पैसों को बचाने के लिए मान्या कैसे मिलों तक पैदल चलती थी। अपने मन को मारकर कैसे मान्या ने किताबों और कपड़ों से दुरी बनाई जिन्हें वह खरीदना चाहती थीं। मान्या बताती है कि उनके माता-पिता ने जेवरों को गिरवी रख पढ़ाई और परीक्षा की फीस भरी। इतने संघर्ष को झेल कर आगे बढ़ने वाली मान्या का कहना है कि आपकी जिंदगी में पढ़ाई काफी महत्वपूर्ण योगदान देता है, शिक्षा एक ऐसा मजबूत हथियार है जो हमेशा आपके साथ रहेगा। जानकारी के मुताबिक, मान्या ने अपने एचएससी के दौरान सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार भी जीता था। जीवन में हर दिन -हर पल संघर्ष करने वाली मान्या के खून, पसीने और आंसुओं ने आज उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी और अब वह आगे और बढ़ती ही जाए इसकी हम कामना करते है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली