उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर बनियापुर के पूर्व प्रदेश सचिव ने की शिष्टाचार मुलाकात
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। विकासशील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश सचिव सह बनियापुर प्रखंड अंतर्गत सरेया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने रविवार की देर संध्या सूबे के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करते हुए बुके देकर सम्मानित किया। मालूम हो कि पूर्व में निषाद समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया था। जिसको केंद्र सरकार ने नामंजूर कर दिया।इस मुद्दे पर श्री कुमार द्वारा उपमुख्यमंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। हालांकि उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने आश्वासन दिया लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं कर सकी। उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद श्री कुमार ने मत्स्य व पशुपालन मंत्री सह वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी व मदन सहनी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये दोनों नेता केवल मंत्री बनने के लिए ही समाज को छलने का काम कर रहे है, और अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। मौके पर बेदौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र राम, धर्मेंद्र बैठा, अरुण महतो, विश्वजीत चौहान, रविंद्र महतो, सुनील महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली