मशरक के दो पंचायतों में पैक्स चुनाव में हुआ 59% मतदान, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड में दो पंचायत दुरगौली और कवलपुरा पंचायत के दो मतदान केंद्रों पर कृषि शाखा सहयोग समिति पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। दोनों ही पंचायतों में मतदान का लगभग प्रतिशत 59% रहा।दुरगौली पंचायत में टोटल 718 मतदाता में 391 वोटर ने मतदान किया वही कवलपुरा पंचायत में 815 मतदाता में 511वोटर ने मतदान किया।बहादुरपुर नागेश्वर उच्च विधालय के बाहर थोड़ी नोकझोंक होने की खबर को छोड़कर किसी बड़े घटना की सूचना नही रही। दोनों ही पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। दोनों पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही अच्छी खासी उत्साह देखी गई। प्रत्याशी द्वारा निजी वाहनों द्वारा उन्हें मतदान केंद्र पर लाने की व्यवस्था की गई थी।जिससे वृद्ध मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग को लेकर काफी उत्साहित रहें।सभी बूथों पर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थें जिससे किसी भी बूथ पर किसी भी तरह के धांधली की शिकायत नही दर्ज की गई। बूथों पर महिला और पुरुष पुलिस बलों ने मतदाताओं को कतार में होकर ,अपनी बारी का इंतजार कर मतदान करने की व्यवस्था कर मतदान कराया।सुबह 6:30 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम के 4:30 बजे तक हुआ। वही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बुथो पर पहुच विधि ब्यवस्था का जायजा लिया। बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ ललित कुमार सिंह चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने को ले भ्रमण करते रहे।जबकि थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दलबल के साथ मतदान केन्द्र पर चौकस रहे। प्रखण्ड कार्यालय अवस्थित मनरेगा भवन में मतगणना को लेकर सभी मतपेटी पहुँच गई।देर शाम तक मतगणना की जाएंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग