मांझी में फैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न
मांझी (सारण)। प्रखंड के तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद उसी दिन शाम 6 बजे के बाद स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय में मतगणना शुरू हुई। जो देर शाम तक सम्पन्न हुई। सबसे पहले जैतपुर का रिजल्ट क्लियर हुआ और अंत में मटियार के पैक्स चुनाव का रिजल्ट आया। जैतपुर पंचायत से अशोक कुमार सिंह ने विजय कुमार भारती को 23 वोट से हरा कर पुनः पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं बरेजा से सुभाष सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी विवेक कुमार सिंह को 203 वोटों से पराजित कर पुनः सफल रहे। जबकि मटियार पंचायत से पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी धनंजय ठाकुर ने भोला यादव को 42 वोटों से पराजित कर विजय हासिल की। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नील कमल ने तीनों पैक्स अध्यक्ष सहित निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। वहीं रिजल्ट घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। मतगणना के दौरान रात में लाईट की व्यवस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा व शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग