बाबा साहेब मेमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट में बाजितपुर ने पचरूखवा को हराया
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के दुरगौली चकिया गांव के खेल मैदान में आयोजित बाबा साहेब मेमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट के द्वारा आयोजित किक्रेट मैच में बाजितपुर ने पचरूखवा को हराया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीडीसी प्रत्याशी रीता देवी, पूर्व बीडीसी छोटे लाल महतों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काट कर खेल की शुरुआत करायी। टांस जीतकर पचरूखवा की टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 148 रनो का लक्ष्य रखा जिसमें जबाबी पारी खेलते हुए बाजितपुर की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुक़सान पर मैच जीत गयी और कप पर अपना कब्जा जमा लिया। मौके पर मैन ऑफ द मैच पंकज कुमार को दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि बीडीसी प्रत्याशी रीता देवी ने खिलाड़ियों और ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल का आयोजन कराने के लिए आयोजनकर्ता को धन्यवाद। वही खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल स्वस्थ्य जीवन की शुरुआत हैं । मौके पर संयोजक छोटा विवेक, सचिन कुमार समेत दर्जनों युवक मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग