मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने को ले सुबह से ही छात्र/छात्राएं एवं उनके अभिभावक दिखे काफी व्यस्त
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बुधवार से शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने को लेकर अपने गंतब्य तक पहुँचने के लिये सुबह से ही छात्र/छात्राएं एवं उनके अभिभावक काफी व्यस्त दिखे। इस दौरान अन्य दिनों के मुकाबले मुख्य बाजार बनियापुर सहित कई अन्य बाजारों पर सुबह मे ही काफी चहल-पहल रही। इस दौरान यात्री वाहनों द्वारा क्षमता से अधिक यात्रिओ को बिठाकर यात्रा करने के लिये मजबूर होना पड़ा। वही कुछ बड़े वाहनों पर परीक्षार्थी छत पर बैठकर अथवा लटककर भी यात्रा करते नजर आये। ज्यादातर छात्र/छात्राओं ने अपने निकटतम संबंधी के यहाँ रहकर परीक्षा देने की बात बताई। वही कुछ परीक्षार्थी किराये के कमरे में रहकर परीक्षा संपन्न करने की बात कही।विद्यालय स्तर पर गत वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में अधिक छात्रों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। मालूम हो कि 17 से 24 फरवरी तक दो पालीयों में मैट्रिक की सैद्धांतिक परीक्षा होनी है। जिसको लेकर विद्या के देवी माँ सरस्वती की पूजा-आराधना कर सुबह प्रहर में शुभ मुहूर्त को देख सैकड़ो छात्र/ छात्रा अपने गंतब्य के लिये रवाना हुए।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन