वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के दूसरे दिन नकल के आरोप में नगरा से 1 छात्र निष्कासित
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक 2021 की दूसरे दिन की गणित की परीक्षा के प्रथम पाली में प्रखण्ड के बी बी राम प्लस टू विद्यालय से 1 छात्र के निष्कासन के साथ संपन्न हो गई। हालांकि दूसरे दिन के गणित विषय होने के कारण परीक्षार्थी हरे परेशान। गौरतलब है कि प्रखंड में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नगरा में बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं दूसरे दिन की इस परीक्षा में बीवीराम उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 637 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित जबकी 1 परीक्षार्थी को उपसमहत्र्ता रविन्द्र कुमार ने नकल करने के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित करने की अनुशंसा की जिसके बाद बी बी राम प्लस टू विद्यालय केन्द्राधिक्षक तथा दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने उक्त परीक्षार्थी का निष्कासन करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में सदर अनुमंडल भेज दिया। वहीं द्वितीय पाली में 629 परीक्षार्थियों में से 8 उपस्थित रहे। वहीं राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला में प्रथम पाली में 588 परीक्षार्थियों में से 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में है 574 परीक्षार्थियों में से मात्र 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी मेराज आलम ने बताया की कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा चलने के कारण यहां से अबतक एक भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग