गांव के दबंगों ने दलित व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी, नौ लोगों पर प्रथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के मामले को लेकर गांव के ही लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दलित व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव का है। मामले की प्राथमिकी पीड़ित बुनिलाल मांझी ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही बीरन राय सहित नौ लोगों को नामजद किया है। एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग