प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान मृतक बिट्टू कुमार का शव आखिरकार हुआ बरामद
राष्ट्रनायक न्युज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के कमालपुर पोखरा में सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान डूबने वाले छात्र की शव काफी देर बाद ग्रामीणों ने खोज कर निकाला। मृतक सरगट्टी गाँव निवासी हरि चरण साह के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बताया जाता हैं। अंचला अधिकारी मो इस्माइल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मृतक बिटू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत के बाद माता पिता और भाइयों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग