शिक्षित व संगठित होकर संघर्ष करने से ही बाबा साहब का सपना होगा साकार
छपरा(सारण)। सदर प्रखंड के रामकोलवा चनचौरा चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर अंबेकरवादियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंली अर्पित किया गया। अधिवक्ता रामराज ने कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में जितनी अधिकर मिलनी चाहिए उससे आज भी लोग वंचित है। सामाजिक समरसता, आर्थिक व राजनीतिक बराबरी आज भी नहीं है। इसके लिए लोगों को शिक्षित व संगठित होकर संघर्ष करना होगा। तब ही बाबा साहब के सपनों को साकार किया जा सकता है। इस मौके पर राजद नेता लक्ष्मण राम, प्यारचंद राम, बबन राम, केवल राम, लालबाबू बैठा, रीतलाल राम, जलेश्वर राम, रामबहादुर राम सहित दर्जनों लोग सामाजिक दूरी बनाकर बाबा साहब की जयंती धुमधाम से मानाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग